Monday, August 14, 2023
आनी में घनैर कैंची के पास एक कार गहरी खाई में गिरी,एक कार और टिप्पर भूस्खलन में दबे।
14 अगस्त।
डी.पी. रावत।
ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत देवठी के अंतर्गत गुगरा कुटवा सम्पर्क मार्ग पर घनैर कैंची के पास एक कार गहरी खाई में गिरी,एक कार और टिप्पर भूस्खलन में दबने का समाचार प्राप्त हुआ है।ग्राम पंचायत देवठी की प्रधान सुषमा देवी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे भूस्खलन होने से घनैर कैंची के पास बिट्टू निवासी जाओं की अप्लाइड फॉर एक कार गहरी खाई में लगभग 200 मीटर गिरी है। टीकम राम निवासी चनोग की एक कार नंबर HP 35-6079 और देवेन्द्र सिंह का एक टिप्पर नम्बर HP 35-6970 भूस्खलन में दबने की सूचना है।बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जानी नुकसान नहीं हुआ है।
Tags
# Anni News
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Anni News
Tags
Anni News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment