अमर ठाकुर ने यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह के लिए पहुंचे थे। इस शिविर में उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संगठन की दृष्टि से अहम टिप्स दिए और सरकार के कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मिशन रिपीट को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।
इस शिविर में हाल ही में कुल्लू जिला भाजपा का उपाध्यक्ष बनाए गए और जिला परिषद सदस्य देविंद्र नेगी ने भी हिस्सा लिया। देविंद्र नेगी पूर्व में वर्ष 2000 से 2005 तक निरमंड ब्लाक के बीडीसी अध्यक्ष रह चुके हैं और 2005 से 2010 तक जिला परिषद सदस्य रहे हैं। इस समय भी वे जिला परिषद सदस्य हैं। इस बैठक में महामंत्री योगेश भार्गव, योगेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष जीवन चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, प्रेम ठाकुर, बीडीसी निरमंड के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नरोतम ठाकुर, भाजयुमो के जिला कुल्लू अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, महामंत्री युवा मोर्चा धर्मपाल नेगी, हरीश मेहता और उनकी पूरी टीम मौजूद थी। बता दें कि इस शिविर का उद्धघाटन बीते कल भाजपा संगठन मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र सुरेश शर्मा और विधायक किशोरी लाल ने किया था।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.