टोगी गांव में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब बी. आर. अम्बेडकर की 131वीं जयंती। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, April 15, 2022

    टोगी गांव में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब बी. आर. अम्बेडकर की 131वीं जयंती।

    विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत डिंगीधार के टोगी गांव में बाबा साहिब डॉक्टर बी आर. अम्बेडकर की 131वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

    स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राम सिंह शास्त्री, डिंगीधार पंचायत के प्रधान बंसीलाल, वार्ड पंच कर्म दास,  कृषि विभाग के कर्मचारी रूप दास , पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर जयचंद, स्वास्थ्य विभाग से रिटायर प्रर्मिला देवी, हंसराज डायरेक्टर सुपरिटेंडेंट, पांजवी स्कूल के जेबीटी हंसराज, एचपीएमसी से रिटायर श्यामदास, ग्राहणा स्कूल के जेबीटी हरिओम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला मण्डल व गांव के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा देश के लिए दिया गया  योगदान देश द्वारा चिरकाल तक याद रखा जाएगा । इस मौके पर जय मशान देवता सहायता समूह की प्रधान लाजवंती, सचिव लोकवंती, रंजना देवी, नीलमा, मोहरदासी, यीसी देवी, मेघु देवी,सीलु देवी, सुमा देवी,मायावती, रक्षा, भागमली, शारदा आदि मौजूद रही।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.