Sunday, April 10, 2022
आदर्श युवा मण्डल गाड़ ने चलाया सफाई अभियान,दिया स्वच्छता का संदेश।
विकासखण्ड आनी के आदर्श युवा मण्डल गाड़ के सदस्यों द्वारा नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशानिर्देश अनुसार रविवार को गांव में सफाई अभियान चलाया गया ।
आदर्श युवा मण्डल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि युवा मण्डल के सदस्यों द्वारा गांव में समय -समय पर सफाई अभियान, नशा निवारण अभियान जैसे अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ।इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर जागरूकता,एकता, भाईचारे ,समाजिक कार्य के प्रति जागरूकता जैसे गुणों को सृजित करना है । इस मौके पर आदर्श युवा मण्डल गाड़ के सदस्यों द्वारा गांव के परिवेश की सफाई व पेयजल स्त्रोतों को साफ किया गया । उन्होंने कहा कि गर्मी के समय मे पेयजल स्रोतों को साफ करना अति आवश्यक है ताकि पानी की समस्या से लोगों को जूझना ना पड़े । इस अवसर पर आदर्श युवा मण्डल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू, उपाध्यक्ष प्रवीण, कोषाध्यक्ष राजेश, सदस्य शालू,विपिन, मिंटू,अंशु, सूरज,नीशू,सारिका,गुनगुन आदि सदस्य मौजूद रहे।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment