भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल आनी ने आज पंचायत समिति हाल में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इस मोर्चा के अध्यक्ष लीला चंद ने की। इस कार्यकम में कृषि उपज व विप्पणन समिति कुल्लू एवम लाहौल स्पीति और भारतीय जनता पार्टी के आनी मण्डल के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, अनुसूचित जाति निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टिकम बंधु, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कुल्लू मोहन भारती,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य परस राम आदि ने विशेष स्थिति शिरकत की। वरिष्ट भाजपा नेत्री एवम आनी नगर पंचायत वार्ड सदस्या शशि मल्होत्रा,पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत देवठी पूर्ण चंद कौशल,पूर्व जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र सिंह, गोयला आज़ाद,गोपी चंद आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ की। सभी वक्ताओं ने अंबेडकर द्वारा राष्ट्र को बहुमूल्य योगदान को याद किया।
मनीष, ब्यूरो आनी
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.