Friday, April 15, 2022
कुमारसैन और ठियोग में आम आदमी पार्टी ने मनाई अम्बेडकर जयंती ।
काकू कौशल।ब्यूरो कुमारसैन। 14 अप्रैल।
आम आदमी पार्टी ठियोग/कुमारसैन विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने ठियोग में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई । मीडिया प्रभारी संजीव कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भीम राव अम्बेडकर के जीवन के संघर्ष के बारे में सामूहिक चर्चा भी की तथा बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा लिखित संविधान के मुताबिक चलने की प्रतिज्ञा भी ली ।
आम आदमी पार्टी अब जल्द ही जन सम्पर्क अभियान शुरू करने जा रही है जिसके तहत हर पंचायत स्तर तथा ग्राम स्तर पर कमेटियां गठित की जाएगी जिसके हर घर तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाया जा सके ।
साथ ही साथ कार्यकारणी बैठक में आगामी 23 अप्रेल को कांगड़ा में होने वाली रैली के बारे में चर्चा की गई ।
इस मौके पर ठियोग मंडल के अध्यक्ष श्री नरेश कुमार, संगठन मंत्री राकेश वर्मा , उपाध्यक्ष राजेश गजटा, मनीष राजटा, दलीप सिंह कोषाध्यक्ष संजय शर्मा , सचिव लायक राम कमल, अनुशासन कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा , ब्लॉक समिति के अध्यक्ष नारकंडा मुकेश चौहान, अध्यक्ष ठियोग ब्लॉक प्रदीप आज़ाद , तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Tags
# कुमारसैन दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुमारसैन दर्पण
Tags
कुमारसैन दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment