विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत दलाश और ब्यूंगल में हिमाचल प्रदेश भवन एवम अन्य निर्माण कामगार बोर्ड के सौजन्य से न्यू ऐरा विज़न,प्लान फाउंडेशन और हिम ग्रामीण विकास संस्थान एन जी ओ के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत स्तर का जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
न्यू ऐरा विज़न के अध्यक्ष डी पी रावत ने संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए बोर्ड द्वारा संचालित शिक्षा वृति,विवाह,गृह,प्रसव और बेटी जन्म अनुदान आदि सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित जन समूहों से अपील की कि अपने आसपास सभी पत्र व्यक्तियों को इन जानकारी दी जाए ताकि वे लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दलाश के प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उप प्रधान ,सचिव, वार्ड पंच संदीप कुमार,मंजू देवी,राजेंद्र कुमार,निताशा शर्मा,राकेश चंद्र, तारा देवी,वेदबंती,ग्राम पंचायत ब्यूंग्ल के प्रधान जाल्प राम,उप प्रधान ,सचिव, वार्ड पंच मीना,निशा,उर्मिला,राम सिंह,सरस्वती ठाकुर,हरदयाल, बनीता मौजूद रहे। न्यू ऐरा विज़न के सचिव विनोद जोशी,प्लान फाउंडेशन से पायल कश्यप और हिम ग्रामीण विकास संस्थान से डॉली ठाकुर, ए. बी. डी. न्यूज़ से पल्लवी,डीकेश नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त इस शिविर में स्थानीय युवक मण्डलों,महिला मण्डलों और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री रावत ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में खण्ड की अन्य पंचायातों में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा।

Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.