Friday, April 8, 2022
Home
ABD NEWS Web TV
आनी खण्ड के मीऊन,क्लांगी, महरोगी,बिशल गांव में न्यू ऐरा विज़न पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोजगार,स्वरोजगार एवम बचत विषय पर एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर आयोजित।
आनी खण्ड के मीऊन,क्लांगी, महरोगी,बिशल गांव में न्यू ऐरा विज़न पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोजगार,स्वरोजगार एवम बचत विषय पर एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर आयोजित।
कुल्लू जिले के बाह्य सिराज क्षेत्र के अंतर्गत आनी विकास खण्ड के मीउन, महरोगी, क्लांगी व बिशल गांव में न्यू ऐरा विज़न पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोजगार,स्वरोजगार एवम बचत विषय पर एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। संगठन के प्रकाश ठाकुर निदेशक स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम ने रोजगार, मान दास सहायक निदेशक कार्यक्रम प्रचार प्रसार ने स्वरोजगार और जय पाल ठाकुर निदेशक वस्त्र बैंक ने बचत विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी बांटी। ट्रस्ट के अध्यक्ष डी पी रावत ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट हाशिए पर गुजर बसर कर रहे परिवारों को स्वरोजगार और रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए तथा बचत को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में वर्तमान एवम भूतपूर्व वार्ड पंचों, विभिन्न महिला मंडलों के और स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
Tags
# ABD NEWS Web TV
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
ABD NEWS Web TV
Tags
ABD NEWS Web TV
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment