मनीष, ब्यूरोआनी।
27अप्रैल।
आनी कस्बे के खोबड़ा पुल के आस पास गंदगी व कूड़े करकट के ढेर लगे हैं। जिसकी ताज़ा तरीन स्थिति का हाल ए बी डी न्यूज़ की टीम ने फेस बुक पेज पर लाइव दिखाया था।
इसके फलस्वरूप नगर पंचायत आनी के वार्ड नंबर एक सदस्य धर्मपाल( लोकप्रिय नाम वीजू भाई ) के प्रयासों से यहां सफाई कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आनी शहर में डंपिंग साइट न होने के कारण यह समस्या पनपी है। नगर पंचायत आनी ने वन विभाग के सहयोग से इसके लिए जगह चिन्हित कर दी है। इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। कस्बे में सफाई करने के लिए अभी नए टेंडर किए हैं,अब सफाई कार्य निर्बाध चालू रहेंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.