गुर दास जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
निरमण्ड विकासखण्ड के गांव शलाट में मनाए जाने वाले दो दिवसीय निरशु मेले के समापन्न समारोह में आनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । उनके साथ भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष संदेव ठाकुर, पूर्व भाजपा मण्डल महामंत्री अशोक ठाकुर, तेजस्वी कश्यप, विदेश निगम, सोहन बंसल, नोर पंचायत प्रधान काहन चंद जोशी, कीमत राम, अमर सिन्हा और भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता और कुछ विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की अनेकों स्कीमों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। विधायक ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। क्षेत्रवासियों का स्नेह व स्वागत देखते ही बना। विधायक ने कला मंच के लिए 2 लाख,सड़क मुरम्मत के लिए 3 लाख, महिला मण्डल पजेंडा भवन निर्माण के लिए 1 लाख व कार्यक्रम के सफल संचालन के युवक मण्डल को 30 हजार देने की घोषणा की।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.