Friday, April 3, 2026
Home
पंजाब दर्पण
‘युद्ध नशे विरूद्ध’ मुहीम के तहत विशेष कार्य करने हेतु पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर सम्मानित।
‘युद्ध नशे विरूद्ध’ मुहीम के तहत विशेष कार्य करने हेतु पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर सम्मानित।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : पंजाब सरकार की ओरे से चलाई जा रही ‘युद्ध नशे विरूद्ध’ मुहीम के तहत जिला जालंधर शहर में विशेष तौर पर कार्य करने हेतु पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर को सम्मानित करते हुए दोआबा वाइस को-आर्डीनेटर अतिन अग्नीहोत्री, जिला जालंधर को-आर्डीनेटर रणजीत सिंह व जिला वाइस को-आर्डीनेटर शैंकी भगत। अतिन अग्नीहोत्री द्वारा बताया गया कि जालंधर पुलिस कमिशनर के सहयोग से समाज में नशे जैसी बिमारी को जड़ से खत्म करने के जो रोजाना प्रयत्न किए जा रहे हैं वे काबिले तारीफ है।
खास कर वे नौजवान जो गल्त महफिलों या सोसायटीओं के शिकार हुए। जो अपने आप के नशे की ग्रिफ्त से आजाद होना चाहते है, उन्हें सिविल सरजन हैल्थ ब्रांच के नशा छुड़ाओ विभाग के तालमेल से अनेकों प्रकार के सहयोग दिए जा जा रहे है। जिसमें उन्हें आत्मिक विकास, सैल्फ रिस्पैक्ट व समाजिक जुम्मेदारीओं से भी अवगत करवाने की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर द्वारा बताया गया कि मेरा पुलिस विभाग को जोइन करने का मकसद अपने समाज, देश व कौम के नौजवानों को समाज की बुराइओं से मुक्त करवाना व देश की सेवा हेतु तईयार करवाना है। उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब सरकार की ओर से ‘युद्ध नशे विरूद्ध’ मुहीम के तमत जो भी दिशा-अनुसार निर्देष दिए जा रहे है, उसके लिए वे जालंधर पुलिस प्रशासन की सम्पूर्ण टीम के साथ 24 घंटे डिऊटी के लिए तत्पर हैं।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment