खेल प्रतियोगिता के दौरान इकाई अध्यक्ष अंकुश राणा ने बताया कि "इस वर्ष का महिला दिवस का विषय ' अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम है ' सभी महिलाओं और लड़कियो के लिए अधिकार,समानता और सशक्तिकरण'। जो हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण केवल समाज की प्रगति के लिए ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी जरूरी है।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई की खेल प्रतियोगिता मे 100 लड़कियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता मे बहुत सी गतिविधियां कराई गई ओर इन गतिविधियो मे लड़कियो ने बड़ चढ़ कर भाग लिया । खेल प्रतियोगिता मे 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान वीणा ने , हाई जम्प मे पहला स्थान सृष्ठी ओर लोंग जम्प मे वीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । खेल प्रतियोगिता के अंत मे सभी प्रतिभागी को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
.jpeg)



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.