हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च यानि शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार एग्जाम मित्र ऐप लॉन्च किया गया है।
इसमें पेपर खोलने का वीडियो अपलोड किया जाता है। जब डेटाबेस से वीडियो चेक किया गया तो शिकायत सही पाई गई। पाया गया कि परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया है। पेपर निर्धारित डेट और टाइम से पहले खोल दिया गया है, ऐसे में नैतिकता के आधार पर बोर्ड इस प्रश्न पत्र के आधार पर आगे परीक्षा नहीं करवा सकता है। इसके चलते बोर्ड ने 8 मार्च, 2025 को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की आगामी तिथि बाद में नोटिफाई होगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.