कुल्लू के देवसदन में ‘टीम सहभागिता आपकी हमारी’ के स्थापना दिवस समारोह में सचेत संस्था आनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समापन अवसर पर ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष विशाल सूद मुख्य अतिथि रहे।
सचेत संस्था पिछले 13 वर्षों से आनी में सामाजिक सुधार का कार्य कर रही है। संस्था रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविरों का नियमित आयोजन करती है। अब तक 90 लोगों ने संस्था के माध्यम से मरणोपरांत अंगदान का संकल्प लिया है। विशेष रूप से, संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान,शेर सिंह कौशल और अमर सिंह राठौर ने अपने पूरे शरीर को दान करने का प्रण लिया है।
अंगदान यात्रा की शुरुआत
संस्था की अंगदान यात्रा की शुरुआत एक व्यक्तिगत अनुभव से हुई। सचेत संस्था के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता के पिता उदय चंद गुप्ता की मरणोपरांत अंगदान की इच्छा के चलते 1 जनवरी 2014 को आईजीएमसी शिमला में उनकी मृत्यु के बाद उनके नेत्रदान से दो लोगों को दृष्टि मिली। इस घटना से प्रेरित होकर, संस्था ने 2016 से अपने स्थापना दिवस पर रक्तदान के साथ-साथ अंगदान प्रेरणा शिविर का आयोजन शुरू किया। संस्था के पहले ही शिविर में संस्था के सदस्यों सहित कुल 19 लोगों ने मरणोपरांत अंगदान का संकल्प लिया था। जिसके बाद संस्था के जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर अब तक 90 लोग मरणोपरांत अंगदान की शपथ ले चुके हैं।
कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन और युवा कांग्रेस कुल्लू के उपाध्यक्ष रोहित महाजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। टीम सहभागिता के अध्यक्ष बिजु और उपाध्यक्ष राज सिघांनिया सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.