पाण्डव युवक मण्डल द्वारा आयोजित 15 वें क्रिकेट टूनामेंट का आगाज़ किया गया,आदि शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह शामिल हुए बतौर मुख्यातिथि। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, March 26, 2025

    पाण्डव युवक मण्डल द्वारा आयोजित 15 वें क्रिकेट टूनामेंट का आगाज़ किया गया,आदि शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह शामिल हुए बतौर मुख्यातिथि।

     




    डी० पी० रावत।

    निरमण्ड,26 मार्च।

    हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के सुदूर विकास खण्ड निरमण्ड के तहत ग्राम पंचायत बाहवा के अंतर्गत गांव शटलधार में पाण्डव युवक मण्डल गुरू द्रोण (शटलधार) द्वारा ग्राम स्तरीय 15वीं क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 20206 के तहत पंजीकृत गैर सरकारी,गैर लाभकारी संगठन (NGO) "आदि शक्ति फाउंडेशन"  के अध्यक्ष ने बतौर मुख्यातिथि व समाजसेवी हंसराज ने बतौर वशिष्ठ अतिथि शिरकत की।


    इस मौके पर मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को चिट्ठा आदि भयानक एवं जानलेवा  नशे से  बचाने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। 


    प्राप्त सूचना के अनुसार इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की दस टीमें भाग ले रही हैं और यह प्रतियोगिता आगामी 12 दिनों तक ज़ारी रहेगी। इस पूरी प्रतियोगिता का सजीव प्रसारण" हिमाचली छोकरा" फेसबुक पेज पर किया जा रहा है।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.