डी०पी० रावत।
आनी,8 मार्च।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बैहना के तहत बैहना गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस कार्यक्रम में भीम सिंह नेगी तहसीलदार आनी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व प्रधान ग्राम पंचायत बैहना विनोद कुमार ठाकुर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के वाइस प्रिंसिपल श्यामानंद,आशा ठाकुर शास्त्री,स्वास्थ्य विभाग से मंशाराम,पुलिस विभाग से पुलिस चौकी लूहरी इंचार्ज उप निरीक्षक(SI -Sub Inspector), बतौर वशिष्ठ अतिथि पधारे।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में क्षेत्र बढ़ते नशे पर चिंता जताई और उन्होंने सभी महिलाओं से इस कुरीति से निपटने के लिए महिलाओं से अवैध नशा व्यापार करने वालों की सूचना पुलिस व प्रशासन तक पहुंचाने का आवाह्न किया। सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने अपने व्याख्यान के माध्यम से लिंग भेद,घरेलू हिंसा, नशा रोकने,महिलाओं के अधिकारों व सामाजिक आर्थिक स्थिति सुधारने पर बल दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,लिंगभेद,कन्या भ्रूण हत्यादि पर नाटक,समूह गीत और अन्य प्रस्तुतियां दी।
➡️चिंताजनक: आनी ब्लॉक में 24 किशोरी गर्भवती।
स्वास्थ्य शिक्षक मंशा राम ने इस दरमियान अपने संबोधन में चिन्ता जताते हुए कहा कि विकास खण्ड आनी में 24 किशोरियां गर्भवती हैं और उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए कई केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी है।
स्थानीय ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड मेंबर व महिलाओं व बालिकाओं, बाल विकास योजना आनी की विभिन्न वृतों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आनी खण्ड से सम्बन्धित उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली कई महिलाएं व बालिकाएं मुख्यातिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.