उपायुक्त ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, January 23, 2025

    उपायुक्त ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

     


    रक्तदान से कोई हानि नहीं होती—अनुपम कश्यप

    परिवहन विभाग द्वारा आज ऐतिहासिक रिज मैदान में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने किया।


     उपायुक्त ने कहा कि परिवहन विभाग आज रक्तदान शिविर लगा रहा है, जो एक प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को रक्त की बहुत जरूरत होती है और ऐसे समय में ब्लड बैंक में रक्त होना अनिवार्य है ताकि घायल व्यक्ति को बचाया जा सके।


     उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर यह भी बता रहे हैं कि रक्तदान से कोई हानि नहीं होती, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।


    शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा और सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment