सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के इस दिन आयोजित होंगे इंटरव्यू। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 17, 2025

    सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के इस दिन आयोजित होंगे इंटरव्यू।


     सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी  गार्ड व सिक्योरिटी  सुपरवाइजर के 150 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे। इसके लिए वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच और लम्बाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी जरूरी है।

    उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 21 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय देहरा, 22 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय ज्वालामुखी, 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा तथा 24 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

    इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

    अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in/  पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.