आचार्य दीपक अरोड़ा से 17 जनवरी 2025 का राशिफल जानें। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 17, 2025

    आचार्य दीपक अरोड़ा से 17 जनवरी 2025 का राशिफल जानें।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
    मेष राशि (Aries)♈: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा किसी भी कार्य में आपको सफलता की प्राप्ति मिलेगी। आपके साथ अपनों का साथ बना रहेगा।वाणी पर संयम रखें। प्रेम प्रसंग में कठिनाइयां आ सकती हैं।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    वृष राशि (Taurus)♉: आज के दिन आपको आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल में मनमुटाव रह सकता है नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी।

    मिथुन राशि (Gemini)♊: आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा क्लास में कमी महसूस करेंगे किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है व्यापार कर रहे जातकों को व्यस्तता रहेगी। 

    कर्क राशि (Cancer) ♋: आज के दिन आपका दिन सुखद व्यतीत होगा। नौकरी कर रहे जातक को तरक्की मिलेगी। कार्य स्थल पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा लेकिन आप अपनी क्षमता से कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। 

    सिंह राशि (leo)♌: आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। रोजगार में तरक्की मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा आर्थिक तौर पर स्थिति बेहतर होगी जीवनसाथी का साथ मिलेगा किसी भी कार्य को सोच समझकर करें जोखिम न लें। 

    कन्या राशि (Virgo) ♍: आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखमय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं खानपान में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा जोखिम ना लें।

    तुला राशि (Libra)♎: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। घर में माहौल थोड़ा अशांत रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। मन पर संयम रखें। वाद विवाद से बचें।

    वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज के दिन नौकरी में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सुख संपत्ति में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा जल्दबाजी न करें। 

    धनु राशि (sagittarius) ♐: आज के दिन आपके मन पर काबू रखना चाहिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें परिवार का साथ मिलेगा कारोबार में उन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

    मकर राशि (capricorn)♑: आज के दिन कोई भी कार्य को सोच समझ कर करें आज के दिन आपको धन का निवेश नहीं करना चाहिए। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है भूमि भवन व वाहन सुख में वृद्धि होगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। मान सम्मान मिलेगा।

    कुंभ राशि (Aquarius)♒: आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव होगा परंतु तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। 

    मीन राशि (Pisces) ♓: आज के दिन आपका मन थोड़ा अप्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी कई जातक नौकरी के संबंध में विदेश जा सकते हैं। धन व्यय अधिक होगा। आपको आपके मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

    ASTRO DEEPAK ARORA 
    22/11 UJALA NAGAR BASTI SHEIKH NEAR LAL PAHADI MANDIR JALANDHAR 
    M.9878698555

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.