25 जनवरी, 2025 को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व बारे जागरूक किया जाएगा।
यह जानकारी आज उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता ने मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय मतदान जैसा कुछ नहीं मतदान अवश्य करें रखा गया है जिस पर छात्रों द्वारा भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी।
डॉ शशांक गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं को वोटर कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा सरस्वती वंदना का भी गायन किया जाएगा।
इस अवसर पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलदीप नेगी, जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक बरवाल, जिला कोषाधिकारी आर.बी गिरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.