पांच लाख उपभोक्ताओं को अब डिपो में नहीं मिलेगा राशन ,जाने कारण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, January 16, 2025

    पांच लाख उपभोक्ताओं को अब डिपो में नहीं मिलेगा राशन ,जाने कारण।


     राशन कार्ड का ई-केवाईसी न होने के कारण प्रदेश के  45 हजार राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। जिसके कारण प्रदेश के पांच लाख उपभोक्ताओं को राशन डिपो में मिलने वाले सस्ते राशन का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेश के राशन डिपुओं में मिलने वाले सस्ते राशन के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। प्रदेश में सस्ते राशन में होने वाली गड़बड़ी की आशंका को रोकने के लिए राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी करवाई जा रही है, जिसके लिए पिछले कई महीनों से निरंतर प्रक्रिया जारी है और लाभार्थियों को बार-बार ई-केवाईसी करवाने का मौका दिया जा रहा है। प्रदेश में करीब 88 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी किया है, लेकिन इसके बाद भी 12 प्रतिशत कार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है।


    विभाग ने कई बार  ई-केवाईसी का मौका दिया, लेकिन लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो कार्ड को अस्थायी तौर पर बंद किया जाएगा। प्रदेश में करीब  साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिसमें करीब 74 लाख लोगों को डिपो में मिलने वाले सस्ते राशन का लाभ दिया जाता है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई राशन कार्ड का केवाईसी नहीं कराता है, तो ऐसे उपभोक्ताओं को राशन कार्ड को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.