महाराष्ट्र में सैन्य हथियार फैक्ट्री में धमाका, आठ लोग मारे गए:7 गंभीर चोट लगी; 5 लोगों का बचाव, अभी भी 13 से 14 लोग फंसे हैं; 5 किमी तक आवाज सुनी गई - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 24, 2025

    महाराष्ट्र में सैन्य हथियार फैक्ट्री में धमाका, आठ लोग मारे गए:7 गंभीर चोट लगी; 5 लोगों का बचाव, अभी भी 13 से 14 लोग फंसे हैं; 5 किमी तक आवाज सुनी गई

     


    महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे धमाका हुआ था। हादसे में अब तक आठ लोग मर चुके हैं और सात गंभीर घायल हैं।

    स्टोरेज कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें तीन से चार लोगों की मौत की आशंका है। रेस्क्यू कार्य चल रहा है। धमाका इतना तेज था कि पांच किलोमीटर दूर सुना जा सकता था। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर बिखर गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जवाहर नगर क्षेत्र में फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में विस्फोट हुआ था।


    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने भी बताया कि हादसे में 13 से 14 लोग छत के नीचे फंसे हुए थे।

    RDX बनाने वाली ब्रांच

    RDX बनाने वाली ब्रांच में धमाका ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR ब्रांच सेक्शन में हुआ है। यहां RDX बनाया जाता है। यह इसी में हुआ। मरने वालों की संख्या अधिक होने का अनुमान है। विस्फोट से इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने हादसे को मोदी सरकार की विफलता बताया है।

    लेबोरेटरीज और टेस्ट फैसिलिटीज भी

    सेना के लिए एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक भी इस भंडारा की फैक्ट्री में बनाए जाते हैं। यहां भी टेस्टिंग फैसिलिटीज और नवीनतम लेबोरेटरीज हैं। यहीं विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी बनाया जाता है, जो छोटे हथियारों में इस्तेमाल होता है। यह पाउडर पहली बार दूसरे विश्व युद्ध में प्रयोग किया गया था। 1960 से इसे नागरिकों को देना शुरू हुआ था।


    रक्षा मंत्री बोले- राहत के प्रयास जारी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट को जानकर बहुत दुख हुआ। संतप्त परिवारों के प्रति मेरी भावनाएं हैं। घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। घटनास्थल पर बचाव दल उपस्थित हैं। प्रभावित व्यक्तियों को मदद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    2024 में भी ऐसा हुआ था

    भी भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सीएक्स डिपार्टमेंट में जनवरी 2024 में विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उससे पहले भंडारा के पास एक सनफ्लैग कंपनी में विस्फोट हुआ था, जिससे तीन कर्मचारी झुलस गए थे। आज की घटना वर्ष की पहली है।News source

    No comments:

    Post a Comment