Saturday, September 14, 2024
Home
उत्तराखंड दर्पण
एसएसपी हरिद्वार पुलिस प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की एक और शानदार उपलब्धि।
एसएसपी हरिद्वार पुलिस प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की एक और शानदार उपलब्धि।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* मंगलौर में घर में घुसकर सोना चांदी लूट कर ले जाने के प्रकरण का किया सफल खुलासा, महिला सहित 04 दबोचे।
* लुटेरों से 14 तोला सोना व लगभग 2 किलो चांदी बरामद।
* 100% बरामदगी, कप्तान द्वारा पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा।
कोतवाली मंगलौर के लिब्बहरेड़ी में कुछ दिन पूर्व दिनांक 07.09.2024 की रात्रि को (वादी) मुकेश कुमार के घर, एक महिला की मदद से दरवाजा खुलवाकर कुछ बदमाश घुस आए जिनके द्वारा मुकेश कुमार को बन्धक बनाकर घर से सोना, चांदी के आभूषण एवं नगदी लूटकर ले जाने के सम्बन्ध में थाने पर धारा 127(2), 309 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात बदमाश, मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बेहद सनसनीखेज घटना पर कप्तान द्वारा एसपी देहात से वार्ता कर घटना की जानकारी लेते हुए शीघ्र खुलासे को टीमें गठित करने के साथ-साथ, समय-समय पर मामले में चल रही प्रगति की बैठक की।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इस लूट के मुख्य आरोपी मेहराज को 13.09.24 की देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया जहां मुठभेड़ के दौरान इस बदमाश के पैर में गोली लगी एवं जिससे इस प्रकरण में लूटी गई कुछ संपत्ति भी बरामद हुई थी।
घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए, गठित की गई विभिन्न टीमों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीमों द्वारा कुशल सुरागरसी पतागरसी करते हुए घटना मे शांमिल अन्य 04 अभियुक्तों को आज नारसन क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की गई।
जिनसे वादी के घर से लूटी हुई निम्नलिखित ज्वैलरी व नगदी बरामद की गई जिसमें सोना लगभग 14 तोला एवं दो किलो चांदी बरामद हुई है।
आज कोतवाली मंगलौर में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कप्तान द्वारा बताया गया कि प्रकरण में 100% बरामदगी की गई है।
* गिरफ्तार अभियुक्तगण --
1- दानिश पुत्र बीरजीस निवासी 40 फुटा रोड दरगाह की कोठी खालापार मु0नगर उ0प्र0 (अनपढ़)
2- रहीश पुत्र कमरुदीन निवासी दरगाह शरीफ मृदापाणा थाना गढ़मुक्तेश्वर उ0प्र0 (अनपढ़)
3- सादिक पुत्र इन्साफ निवासी ग्राम लिब्बरहडी थाना कोत0 मंगलौर जिाला हरिद्वार (पांचवी पास)
4- महिला निवासी दरगाह शरीफ मृदपाणा थाना गढ़मुक्तेश्वर उ0प्र0 (अनपढ़)
=> मेहराज पुत्र कमरुदीन निवासी दरगाह शरीफ मृदापाणा थाना गढ़मुक्तेश्वर उ0प्र0- (दिनांक 13.09.24 को पूर्व में ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लगी थी पैर में गोली)
६३ बरामद माल--
1- सफेद धातु के कडे-2
2-सफेद धातु के सिक्खे-3
3-सफेद धातु की अंगुठी-7
4-सफेत धातु की हाथ की चैन-1
5 सफेद धातु की पैर के बिच्छुऐ-26 जोडी
6- पीली धातु की अंगुठी-04
7- सफेद धातु के पायजैब- 17 8-सफेद धातु की 38 टुकडी
9- सफेत धातु के 3 पचांगला
10-सफेत धातु के सिर के 02 झुमर
11- पीली धातु का हार-01
12 सफेद धातु का हार-1
13 पीली धातु की पोलिस लगी छुमकी-04
14 पैयजैब के लॉक-10
15-पीली धातु की अंगुठी-4
16 पीली धातु की नाक की नथ-8
17-पीली धातु की कुंडल-9
18-पीली धातु के झुमके-4
19-पीली धातु के टाप्स-09
20- पीली धातु के मांग टीका-09
21- नगद 54,500 रु आदि।
* सोना लगभग - 140 ग्राम (कीमत लगभग 10 लाख रु0)।
* चांदी लगभग - 02 किलोग्राम (कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रु0)।
कोतवाली मंगलौर पुलिस की इस शानदार सफलता पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई एवं एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को ₹2500 के नगद इनाम की घोषणा की गई है।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment