घरों में पीने के पानी की सप्लाई ना होने से परेशान सथानिए लोगों ने लगाया रोड़ पर धरना। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, September 18, 2024

    घरों में पीने के पानी की सप्लाई ना होने से परेशान सथानिए लोगों ने लगाया रोड़ पर धरना।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : मोहल्ला संतोखपूरा होशियापुर रोड़ जालंधर में पीने के पानी की सप्लाई घरों में ना होने से परेशान सथानिए लोगों द्वारा रोड़ पर धरना लगाया गया है जो कि अभी भी लगा हुआ है। 
    सथानिए लोगों का कहना है कि इस संबंध में मौजूदा विधायक हल्का नॉर्थ अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी को एक मांग पत्र सौंपा गया था,लेकिन इस पर कोई ठोस कारवाई नही की गई। सथानिए लोगों ने बताया कि वह तब तक धरना जारी रखेंगे जबतक उनके घरों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो जाती। 
    इस संबंध में सथानिए लोगों में मौजूदा विधायक हल्का नॉर्थ अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी के विरोध में काफ़ी रोष जताया जा रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.