Friday, September 6, 2024
मॉर्निंग वॉक करने वाली आम जनता से अपील कर रही हरिद्वार पुलिस।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* मोबाइल झप्पट्टामारों से बचने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरूक।
* सुनसान व अंजान रास्तों/ सड़कों पर सचेत होकर अथवा ग्रुप में जाने की दी जा रही सलाह।
* संदिग्ध बाइक चालकों की 112 पर अथवा व्हाट्सएप नंबर 9411112973 पर तुरंत करें शिकायत।
जनपद में सीपीयू हरिद्वार/रुड़की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर नहर पटरी, BHEL स्टेडियम रोड, कनखल, सोनाली पार्क, नहर पटरी कलियर आदि क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं, बुजुर्गों व आमजन को जागरूक कर सुनसान सड़कों व रास्तों पर सचेत रहकर अथवा ग्रुप के साथ मॉर्निंग वॉक किए जाने की अपील की जा रही है।
साथ ही अपने आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर संदिग्ध व्यक्ति/बाइक की फोटो/वीडियो लेकर पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9411112973 या अपने नजदीकी थानों के नंबरों पर सूचना देने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment