Thursday, September 19, 2024
बंजार निवासी ASI अनूप नेगी का बतौर SI हुआ प्रमोशन,अब मण्डी में होगी पोस्टिंग।
डी.पी.रावत।
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत अनूप नेगी जो रामपुर बुशहर में सहायक उप निरीक्षक(Assistant Sub Inspector) पद पर सेवाएं दे रहे थे,सरकार ने उन्हें उप निरीक्षक(Sub Inspector)पद पर पदोन्नत किया है।वे ज़िला कुल्लू के बंजार क्षेत्र के कलवारी गांव के निवासी हैं। उनकी बेटी भी पुलिस विभाग में कार्यरत है। उनकी पदोन्नति पर उनके सगे संबंधियों और मित्रजनों ने प्रसन्नता प्रकट की है। बताया जा रहा है कि अब वे मण्डी में आगामी सेवाएं देंगे।
पिछले वर्ष तक वे ज़िला कुल्लू के आनी थाना में बतौर मुख्य आरक्षी(Head Constable) सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2024 की शुरुआत में ही उनकी पदोन्नति सहायक उप निरीक्षक(Assistant Sub Inspector) पर हुई थी।इसी वर्ष उन्हें दो प्रमोशन मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट केस के चलते उनका प्रमोशन पिछले सात- आठ वर्षों से लम्बित था। कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें दो बार प्रमोशन मिली है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment