धन धन श्री बाबा भटोया साहिब जड़ी जथेरे गोठ भटोया गांव कालरा जिला जालंधर संयुक्त श्राद्ध रविवार 22 सितंबर को होगी:अध्यक्ष सरदार बूटा सिंह। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 21, 2024

    धन धन श्री बाबा भटोया साहिब जड़ी जथेरे गोठ भटोया गांव कालरा जिला जालंधर संयुक्त श्राद्ध रविवार 22 सितंबर को होगी:अध्यक्ष सरदार बूटा सिंह।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : धन धन बाबा भटोया साहिब जी जड़ी जठेरे गोठ भटोय गांव कालरा जिला जालंधर हर साल की तरह इस साल भी पितरों का संयुक्त श्राद्ध रविवार 22 सितंबर को जठेरे स्थान कालरा में होगा।
    बाबा भटोआ साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान अध्यक्ष सरदार बूटा सिंह और पूरी प्रबंधक कमेटी संगतों से अनुरोध करती है कि हर साल की तरह इस साल भी बाबा भटोआ साहिब प्रबंधक कमेटी और सभी संगतों के सहयोग से पितरों के लिए एक संयुक्त श्राद्ध तैयार किया जाएगा,जिसमें लंगर से संबंधित सदस्यों द्वारा कच्चा माल दरबार में चढ़ाया जा सकता है। ता जो आयोजन समिति द्वारा एक तरफ से लंगर तैयार किया जा सके। इस पर भी आयोजन समिति द्वारा सदस्यों को विनम्रतापूर्वक हिदायत दी जाती है कि कोई भी सदस्य अपने साथ घर से किसी भी प्रकार का लंगर न लाएं। 

    श्रद्धालुजन लंगर के लिए जो भी सामग्री लेकर आते हैं, उनसे विनम्र अनुरोध है कि वे सभी सामग्री रविवार सुबह 07 बजे से पहले जठेरे बाबा भटोआ साहिब दरवार में पहुंचा दें, ताकि समय पर पित्तरों से संबंधित लंगर तैयार कर परोसा जा सके।

    No comments:

    Post a Comment