Rupauli Vidhan Sabha Bye Election : रूपौली उपचुनाव में मतगणना जारी; जदयू आगे, राजद तीसरे नंबर पर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 13, 2024

    Rupauli Vidhan Sabha Bye Election : रूपौली उपचुनाव में मतगणना जारी; जदयू आगे, राजद तीसरे नंबर पर

     Rupauli Vidhan Sabha Bye Election

    : रूपौली उपचुनाव में मतगणना जारी; जदयू आगे, राजद तीसरे नंबर पर


    खास बातें
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बार फिर मौका आ गया है आमना-सामना का। आज रूपौली विधानसभा सीट पर फैसला आएगा। पूर्णिया कॉलेज में मतगणना हो रही है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 12 राउंड में वोटों की गिनती होगी।
    बीमा भारती तीसरे स्थान पर हैं 
    रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पहले राउंड में जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल सबसे आगे हैं। कलाधर मंडल को6400 वोट मिले हैं। इनकें बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 4155 वोट और राजद के प्रत्याशी बीमा भारती को 2000 वोट मिले हैं। बीमा भारती तीसरे स्थान पर हैं। 
    पूर्णिया के रूपौली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से ही शुरू हो चुकी है। पूर्णिया कॉलेज में मतगणना हो रही है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 12 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इसके लिए 28 टेबल लगाए गए हैं। आज राजद प्रत्याशी बीमा भारती, जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल और निर्दलीय शंकर सिंह समेत 11 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला हो जाएगा। इस सीट पर 54.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी बीमा भारती को अपना समर्थन दिया है। दूसरी तरफ, इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने प्रत्याशी उतारा है तो सामने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बागी शंकर सिंह ने भी ताल ठोक रखा है। जदयू को चिराग की पार्टी का कितना साथ मिलता है, यह यहां बड़ा सवाल है। भाजपा यह सीट जीतना चाहती है। नीतीश भी। नीतीश ने तो कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को बिहार आते ही इस काम में लगा दिया था। आज ही तय हो जाएगा कि प्रतिष्ठा किसकी रहती है और किसकी जाती है?

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.