IAS Pooja Khedkar: बंदूक लहराकर किसानों को धमकाने का मामला, आईएएस पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ एफआईआर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 13, 2024

    IAS Pooja Khedkar: बंदूक लहराकर किसानों को धमकाने का मामला, आईएएस पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ एफआईआर

     IAS Pooja Khedkar: बंदूक लहराकर किसानों को धमकाने का मामला, आईएएस पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ एफआईआर



    IAS Pooja Khedkar News: आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने पुणे की मुलशी तहसील के गांव धाडवाली में एक जमीन खरीदी थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि खेडकर ने अपनी जमीन के साथ ही अन्य किसानों की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है।
    महाराष्ट्र की पुणे ग्रामीण पुलिस ने आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आईएएस अधिकारी के परिजनों पर किसानों को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने आईएएस पूजा खेडकर की माता मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर समेत पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि आईएएस पूजा खेडकर भी बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 
    आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बंदूक हाथ में लेकर लोगों को धमकाते नजर आईं थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने कहा था कि वह इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने पुणे की मुलशी तहसील के गांव धाडवाली में एक जमीन खरीदी थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि खेडकर ने अपनी जमीन के साथ ही अन्य किसानों की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। इसी विवाद में हाल ही में मनोरमा खेडकर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह किसानों से तीखी बहस करती दिख रही हैं। इस दौरान वह एक व्यक्ति पर चिल्लाईं और उन्होंने अपने पिस्तौल निकालकर हवा में लहराई। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.