Maharashtra: महाराष्ट्र में कांग्रेस-सपा मिलकर लड़ेंगी विस चुनाव! महानगर पालिका चुनाव में भी होगी SP की एंट्री
समाजवादी पार्टी ने जिस तरीके से महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अपने सांसदों के स्वागत समारोह का आयोजन किया है, वह आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिहाज से बनाया गया प्लान है।
देश में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पार्टी अब अपने विस्तार के लिए नए-नए सियासी रास्ते खोजने के लिए आगे बढ़ चली हैं। इस कड़ी में सबसे पहला पड़ाव समाजवादी पार्टी का महाराष्ट्र बना है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के सभी 37 सांसदों का शुक्रवार को स्वागत समारोह होने जा रहा है। स्वागत समारोह के बहाने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में अपनी सियासी जमीन की मजबूती तलाशने की पूरी तैयारी में है। वहीं सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के गठबंधन वाले महाविकास अगाढ़ी के साथ मिलकर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका के चुनाव में भी शिरकत करने के लिए जमीनी तैयारी में लगी है।
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बाद अपने विस्तार के लिए कई बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें, तो इस विस्तार में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश से बाहर निकलकर मजबूती के साथ अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसमें सबसे पहले सियासी जनाधार की मजबूती महाराष्ट्र में तैयार की जा रही है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी यही सियासी संदेश देने के लिए शुक्रवार को अपने सभी सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वागत समारोह के माध्यम से करने जा रही है। इस स्वागत समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी न सिर्फ महाराष्ट्र में अपनी ताकत दिखाएगी, बल्कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारने का पूरा खाका भी खीचेंगी। इसके लिए पार्टी ने जातिगत समीकरणों के आधार पर महाराष्ट्र का पूरा सियासी रोड मैप तैयार कर लिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.