Maharashtra: पूजा खेडकर की मां से जुड़ी इंजीनियरिंग फर्म की गई सील, दो साल से जमा नहीं किया था संपत्ति कर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Breaking News

    Friday, July 19, 2024

    Maharashtra: पूजा खेडकर की मां से जुड़ी इंजीनियरिंग फर्म की गई सील, दो साल से जमा नहीं किया था संपत्ति कर

     Maharashtra: पूजा खेडकर की मां से जुड़ी इंजीनियरिंग फर्म की गई सील, दो साल से जमा नहीं किया था संपत्ति कर

    नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि तालावडे क्षेत्र स्थित थर्मोवेरिटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को संपत्ति कर न चुकाने पर सील किया गया। पूजा खेडकर ने सिविल सेवा में चयन के दौरान कोटा पाने के लिए पिपंरी चिंचवाड़ स्थित यशवंत राव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इसमें उन्होंने इंजीनियरिंग फर्म की जानकारी अपने स्थानीय पते के तौर पर दी थी।
     
    ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम ने शु्क्रवार को पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर से जुड़ी इंजीनियरिंग फर्म को सील कर दिया। फर्म पर दो लाख रुपये संपत्ति कर बकाया था। इसे दो साल से जमा नहीं किया गया था। कनिष्ठ अधिकारी की मां इन दिनों एक आपराधिक मामले में पुणे पुलिस की हिरासत में हैं। 

    नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि तालावडे क्षेत्र स्थित थर्मोवेरिटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को संपत्ति कर न चुकाने पर सील किया गया। पूजा खेडकर ने सिविल सेवा में चयन के दौरान कोटा पाने के लिए पिपंरी चिंचवाड़ स्थित यशवंत राव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इसमें उन्होंने इंजीनियरिंग फर्म की जानकारी अपने स्थानीय पते के तौर पर दी थी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.