Saturday, July 13, 2024
Home
पंजाब दर्पण
जालंधर विधानसभा उपचुनाव वेस्ट हल्के से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की हुई शानदार जीत,आप नेताओं में ख़ुशी की लहर।
जालंधर विधानसभा उपचुनाव वेस्ट हल्के से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की हुई शानदार जीत,आप नेताओं में ख़ुशी की लहर।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : जालंधर वेस्ट हल्के के उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। इस सीट पर दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो गई है। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर काउंटिंग खत्म हो गई है। आखिरी राउंड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले।
भाजपा पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल को कुल 17921 वोट मिले हैं,शीतल अंगुराल दूसरे नंबर पर रहे। जबकि कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरिंदर कौर को कुल 16757 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रही। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट हल्के के उपचुनाव 37325 वोट से जीत गए हैं। वहीं मोहिंदर भगत और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में जीत के जश्न का माहौल शुरू हो गया है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment