देहरा में कमलेश ठाकुर हमीरपुर से आशीष शर्मा जीते, जानें सभी 7 राज्यों की 13 सीटों का लाइव अपडेट - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 13, 2024

    देहरा में कमलेश ठाकुर हमीरपुर से आशीष शर्मा जीते, जानें सभी 7 राज्यों की 13 सीटों का लाइव अपडेट

     देहरा में कमलेश ठाकुर हमीरपुर से आशीष शर्मा जीते, जानें सभी 7 राज्यों की 13 सीटों का लाइव अपडेट



    Assembly By Poll Result Live: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। आज ही इन 13 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, और मानिकताला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मैंग्लौर और पंजाब की जालंधर सीट शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला चुनाव था। 

    ये उपचुनाव इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए अहम माने जा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि अगर इंडिया गठबंधन को इस उपचुनाव में बढ़त मिलती है तो यह मजबूत होगा। इस चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन की थी। 10 जुलाई को इन सभी सीटों पर मतदान करवाए गए थे। ये सीटें विधायकों के निधन या फिर इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं।

    उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

    By Election Results: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर दस जुलाई को हुए उपचुनाव के लिए मतदान की गणना जारी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ और मंगलौर दोनों स्थानों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। बदरीनाथ में अभी तक आठ चरण की मतगणना हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस के लखपत बुटोला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेंद्र भंडारी से 3396 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के करतार सिंह भड़ाना से 2065 वोट से आगे चल रहे हैं।

    रुपौली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह आगे

    By Election Results: बिहार की रुपोली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 44027 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू के कलाधर मंडल 42263 वोटों के साथ हैं। तीसरे नंबर पर आरजेडी की बीमा भारती 22696 वटों के साथ हैं। 

    देहरा सीट पर कांग्रेस की कमलेश ठाकुर की जीत

    By Election Results: हिमाचल की देहरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने 32737 वोटों के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया।  शुरूआती चार राउंड में कमलेश ठाकुर पिछड़ रही थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई। इस चुनाव में कमलेश ठाकुर को 32737 मत मिले। वहीं भाजपा के होशियार सिंह 23338 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जमातन जब्त हो गई। 

    हिमाचल की हमीरपुर सीट पर बीजेपी की जीत

    By Election Results: हिमाचल की हमीरपुर सीट पर बीजेपी के कमलेश शाह 1571 वोटों से जीत गए हैं। वहीं देहरा सीट पर कांग्रेस की कमलेश ठाकुर जीत के करीब हैं। 

    बिहार में पीछे हो गई जेडीयू, निर्दलीय आगे

    By Election Results: बिहार में सातवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 37137  वोटों के साथ आगे निकल गए हैं। जेडीयू के कलाधर मंडल 36101 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं आरजेडी की बीमा भारती 20253 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

    अमरवाड़ा में कांग्रेस की बड़ी बढ़त

    By Election Results: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव 12 वे राउंड के बाद कांग्रेस 7500  वोट से आगे चल रही है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह पिछड़ गए हैं। 

    जालंधर सीट पर जीते AAP के मोहिंदर भगत, बीजेपी के अंगुराल की हार

     By Election Results Live:  आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों से हराया: अधिकारी।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.