Thursday, February 8, 2024
उपायुक्त ने नेस्ले और लोविन केयर काॅस्मैटिक कम्पनियों का किया निरीक्षण।
कम्पनियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ऊना(अंकुश शर्मा)- उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को नेस्ले इंडिया लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नेस्ले कम्पनी में सुरक्षा मानकों की जांच की और जांच में सभी सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुसार सही पाए गए।
इसके उपरांत उन्होंने लोविन केयर काॅस्मैटिक प्राईवेट लिमिटेड बाथू का भी दौरा किया और फायर नियंत्रण संबंधि उपकरणों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि इस कम्पनी का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कम्पनी में एलपीजी और अल्कोहल जैसी ज्वलनशील पदार्थों को प्रयोग किया जाता। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से फायर नियंत्रण उपकरण बेहद जरूरी है जिसके लिए कम्पनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कम्पनी का सुरक्षा की दृष्टि से दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।े
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment