Una News: अस्पताल में घुसकर व्यक्ति की तेजधार हथियारों से की हत्या, पत्नी घायल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, September 14, 2023

    Una News: अस्पताल में घुसकर व्यक्ति की तेजधार हथियारों से की हत्या, पत्नी घायल

    नंगल। उपमंडल के गांव गोह्लणी में मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में घुसकर हमलावरों ने तेजधार हथियारों से एक महिला एवं उसकी पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब ले जाया गया। वहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां घायल व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला का उपचार चल रहा है।
    जानकारी के अनुसार मनजिंद्र सिंह की पत्नी रजनी बाला की तबीयत खराब होने के कारण उसे गोह्लणी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसका पति मनजिंद्र सिंह उसी के पास बैठा था। इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस होकर पहुंचे व्यक्तियों ने आते ही उनपर हमला कर दिया। खून से लथपथ पति-पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल श्री आंनदपुर साहिब पहुंचाया गया। दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान मनजिंद्र सिंह की मौत हो गई।
    सीसीटीवी के डीवीआर अपने साथ ले गए हमलावर
    हमलावर जाते समय अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ ले गए। डीएसपी सतीश शर्मा ने कहा कि यह पूरा मामला पुरानी रंजिश को लेकर है और मृतक एवं हमलावर एक ही गांव प्लासी के रहने वाले हैं और रात के हमले में मारे गए मनजिंद्र सिंह ने 2010 में एक हमलावर के भाई की हत्या कर दी थी। कुछ समय पहले ही मनजिंद्र उस मामले में उम्रकैद की सजा पूरा कर वापस आया। मंगलवार रात कुछ लोगों ने मनजिंद्रपर तेजधार हथियार एवं गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नाम के साथ एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सीआईए रूपनगर, थाना प्रभारी नंगल, श्री आंनदपुर साहिब एवं नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment