Una News: शहर के वार्ड छह और आठ के वासियों को मिल रहा कीड़ा युक्त पानी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, September 14, 2023

    Una News: शहर के वार्ड छह और आठ के वासियों को मिल रहा कीड़ा युक्त पानी

    ऊना। स्थानीय दो वार्डों में एक बार फिर पेयजल आपूर्ति सवालों के घेरे में है। ऊना के वार्ड छह और आठ के बाशिंदों ने पीने योग्य पानी में कीड़े आने के आरोप लगाए हैं। इस प्रकार के पानी से स्थानीय लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है। समस्या के सामने आने के बाद जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है। बाकायदा जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वार्ड छह एवं आठ के निवासियों में ऋषिपाल, प्रिया एवं मोहित ने बताया कि घरों के नलों में पेयजल आपूर्ति के साथ कीड़े आ रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा लोगों को बना हुआ है।
    जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंचने पर पानी के सैंपल भी सुपुर्द किए। लोगों ने कहा कि पानी में कीड़े करीब छह दिन से आ रहे हैं। समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में रसोई गैस की पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान जल शक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति और सीवरेज लाइनें टूटी है। इसी वजह से पानी में कीड़े आ रहे हैं।
    आज हो जाएगा समाधान
    शहर के वार्ड छह और आठ में पेयजल समस्या कुछ चार पांच घरों को आई है। मौके पर जेई को भेजा गया। वीरवार तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
    -पुनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना

    No comments:

    Post a Comment