शर्मनाक: दरोगा ने थाने में महिला से की ऐसी बात, शर्म से झुक गया सिर, हैरान फरियादी पहुंची सीधे घर और फिर... - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 15, 2023

    शर्मनाक: दरोगा ने थाने में महिला से की ऐसी बात, शर्म से झुक गया सिर, हैरान फरियादी पहुंची सीधे घर और फिर...

    बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। महिला फरियादी ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी दफ्तर में दरोगा की शिकायत की है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोप की जांच कराने का आश्वासन देकर महिला को भेज दिया।
    बरेली में एक दरोगा की शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगा है। अपने मुकदमे की पैरवी करने थाने पहुंची महिला से दरोगा ने अश्लील बातें कीं। पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर दरोगा की शिकायत की है। अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिला शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसन ने उसके पति के नाम से फर्जी निकाहनामा बनवाकर कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। अनपढ़ होने की वजह से उसे जानकारी नहीं हो सकी, जबकि पड़ोसन पति पर गंभीर आरोप लगाकर वसूली करती रही। 

    पड़ोसन की करतूत की जानकारी उसे बाद में हो सकी। इस पर महिला ने भी कोर्ट के आदेश पर एक मुकदमा लिखाया है। कई दिन बीतने पर भी विवेचक ने बयान नहीं दर्ज किए तो बुधवार को वह थाने पहुंची। आरोप है कि वह थाने में बैठकर प्रभारी का इंतजार कर रही थी, तभी उसके पास आकर दरोगा ने अश्लील बातें कह दीं।

    दरोगा की बातें सुनकर महिला हैरान रह गई। वह थाने से अपने घर चली गई। बृहस्पतिवार को वह एसएसपी दफ्तर पहुंची। यहां उसने पूरे मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोप की जांच कराने का आश्वासन देकर महिला को भेज दिया।

    No comments:

    Post a Comment