ABD NEWS- इस समय की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आ रही है। यहां फतुहा में विवाद और वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते तकरार इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलाई गईं। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
इसके इलावा दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रात से ही इलाके पुलिसकर्मियों की तैनाती है।
जानकारी के अनुसार यह मामला फतुहा थाना क्षेत्र के सुरगा गांव का है। बताया जा रहा कि ये संघर्ष वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। गोली लगने से एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गयी। हालांकि परिजन तीनों को जख्मी समझ सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है। उन्हें पटना एनएमसीएच भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।Bullets fired in Patna, three people died, know the whole matter
No comments:
Post a Comment