Thursday, September 14, 2023
Home
Una News
ऊना: दिव्यांगों के लिए ऊना में खुला प्रदेश का पहला पुस्तकालय, 400 से अधिक किताबें उपलब्ध
ऊना: दिव्यांगों के लिए ऊना में खुला प्रदेश का पहला पुस्तकालय, 400 से अधिक किताबें उपलब्ध
पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी।
दिव्यांगों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से बने पुस्तकालय का शुभारंभ जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी। कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। पुस्तकालय में सभी दैनिक समाचार व पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इच्छुक युवा पुस्तकालय की सदस्यता लेकर पुस्तकालय का लाभ उठा सकता है। जानकारी के अनुसार यह दिव्यांग युवाओं को समर्पित प्रदेश की पहला पुस्तकालय है। यहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा।
होम
हिमाचल प्रदेश
शिमला
कांगड़ा
मंडी
सोलन
चम्बा
चुपके चुपके महंगे हुए मसाले
Mumbai Airport
अनंतनाग मुठभेड़
MTV Hustle
प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा
Terrorism
PAK vs SL Live
प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश दौरा
ज्ञानवापी
Jawan
विज्ञापन
Hindi News › Himachal Pradesh › State's First Library For Disabled People Opened In Una, More Than 400 Books Available
ऊना: दिव्यांगों के लिए ऊना में खुला प्रदेश का पहला पुस्तकालय, 400 से अधिक किताबें उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Sep 2023 06:07 PM IST
सार
Increase Font Size
28688 Followers
शिमला
पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी।
State's first library for disabled people opened in Una, more than 400 books available
स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय - फोटो : संवाद
Reactions
विस्तार
Follow Us
दिव्यांगों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से बने पुस्तकालय का शुभारंभ जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगी। कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। पुस्तकालय में सभी दैनिक समाचार व पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इच्छुक युवा पुस्तकालय की सदस्यता लेकर पुस्तकालय का लाभ उठा सकता है। जानकारी के अनुसार यह दिव्यांग युवाओं को समर्पित प्रदेश की पहला पुस्तकालय है। यहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा।
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पुस्तकालय के शुभारंभ के बाद उपायुक्त ने नेशनल करियर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की। नेशनल केरियर सेंटर ऊना के प्रमुख रंजन चंगकाकोटी ने उपायुक्त को केंद्र में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र में पांच निशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण ट्रेड ड्रेस मेंकिंग, जनरल मैकेनिक, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन व ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 14 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के 40 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता वालों को एक वर्ष की अवधि के लिए 2,500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृति लाभ के साथ निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, रेड क्रॉस सोसायटी के संरक्षक पीतांबर जसवाल व सुरेंद्र ठाकुर, उपिंद्र सिंह, शशि कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags
# Una News
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
Una News
Tags
Una News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment