जालंधर पीओ स्टाफ की टीम ने भगोड़ा पकड़ा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    जालंधर पीओ स्टाफ की टीम ने भगोड़ा पकड़ा


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : पीओ स्टाफ की पुलिस ने फरार चल रहे भगोड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह जौड़ा ने बताया कि कोट सद्दीक निवासी सुबालू बैंस के खिलाफ थाना पांच में 30 मई 2021 को धारा 188 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। जमानत के बाद जब वह दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो अदालत ने एक जुलाई 2023 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को उसे पीओ स्टाफ की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया है।

    No comments:

    Post a Comment