पंजाब,रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाली सानवी को मिलेगा अवॉर्ड - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 15, 2023

    पंजाब,रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाली सानवी को मिलेगा अवॉर्ड

     


    ABD NEWS पंजाब : 77वें आजादी दिवस पर पटियाला में होने वाले राज्य स्तरीय समागम में यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली की छात्रा और रोपड़ निवासी 8 वर्षीय सानवी सूद को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि सानवी ने पिछले दिनों रूस की सबसे ऊंची 5642 मीटर ऊंची माउंट एलबर्स पर तिरंगा फहराकर देश और राज्य का नाम रोशन किया था। इससे पहले मई महीने में उसने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को की चढ़ाई की थी। पिछले साल सानवी ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई की थी।

    No comments:

    Post a Comment