फगवाड़ा की वाहद संधर शुगर मिल मुश्किल में, प्रशासन ने जारी किए ये सख्त आदेश, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 22, 2023

    फगवाड़ा की वाहद संधर शुगर मिल मुश्किल में, प्रशासन ने जारी किए ये सख्त आदेश,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज फगवाड़ा : ताजा बड़ी खबर फगवाड़ा से है। फगवाड़ा प्रशासन द्वारा वाहद संदर, शूगर मिल को नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस में कहा गया है कि सरकार द्वारा उनकी अटैच की गई प्रोपर्टीज़ जल्द से जल्द खाली की जाएं। एस डी एम जै इन्द्र सिंह ने बताया कि मिल द्वारा किसानों को गन्ने की अदायगी के करीब 40 करोड़ नहीं दिए गए हैं। जिस पर गंभीर नोटिस लेते हुए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

    एस डी एम जै इन्द्र सिंह ने बताया कि मिल की प्रोपर्टी जिसमें वाहद संदर शूगर मिल, फगवाड़ा (10 कनाल, 12 मरले) तथा बलबीर कौर पत्नी सुखवीर सिंह की मालकी वाली 7 कनाल जगह, जिस पर कोठी बनी हुई है, को जल्द से जल्द खाली करने की हिदायत दी गई है।

    एस डी एम ने बताया कि इन प्रोपर्टी को नीलाम करने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि उक्त अटैच प्रोपर्टी खाली करने पर हुए नुकसान की जिम्मेदारी भी मालिकों की होगी।

    No comments:

    Post a Comment