अमृतसर में हथियारबंद लोगों ने युवक को गोलियां मारी, मौत - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 20, 2023

    अमृतसर में हथियारबंद लोगों ने युवक को गोलियां मारी, मौत


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज अमृतसार : जंडियाला गुरु में गोशाला रोड स्थित शिवपुरी के नजदीक शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रामशरण उर्फ सोनू बाबा पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को छह गोलियां लगी हैं।

    पुलिस थाना जंडियाला गुरु को की है। दर्ज करवाई शिकायत में सोनू बाबा की पत्नी मानी ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते थे। उनके चार बेटे और एक बेटी है। उसके पति शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे वार्ड 7 में अपने भाई सतपाल सिंह से मिलकर अपनी छोटी बेटी के साथ साथ कार में घर लौट रहे थे। उसके पति घर पहुंचे तो उसने दरवाजा खोला। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उसके पति पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसके पति ने बेटी को पहले ही पैरों की तरफ नीचे कर लिया था, जिसके चलते उसका बचाव हो गया। पत्नी ने जब शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गए। वह तुरंत आसपास के लोगों की मदद से पति को श्री गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले कर गई, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी मानी ने बताया कि उसके पति कुछ समय पहले गलत संगति में पड़ गए थे। उन्हीं लोगों में से ही किसी ने उसके पति की हत्या की है।

    उधर, जंडियाला गुरु थाने के प्रभारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

    No comments:

    Post a Comment