जालंधर शहर ईश्वर नगर में आठ लाख रुपये की एफडी को लेकर चली गोलियां - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 14, 2023

    जालंधर शहर ईश्वर नगर में आठ लाख रुपये की एफडी को लेकर चली गोलियां

     


    ABD NEWS जालंधर : घास मंडी के नजदीक ईश्वर नगर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार की बेबी ने बताया कि उनके बेटे अर्जुन कल्याण ने एक साल पहले एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। लड़की का मामा बेटे अर्जुन के खिलाफ था। रविवार को अर्जुन का जन्मदिन था, वे केक काटने लगे तो उनकी बहू का मामा कोट सदीक निवासी राजबीर उनके घर आया था। उसने बहस करनी शुरू कर दी और फिर गोलियां चला दीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बहू के नाम पर उसकी मां ने आठ लाख की एफडी करवाई थी उसका मामा वही रुपये उससे मांग रहा था। इसी कारण उसने वहां बहस करने के बाद हमला और फिर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अर्जुन और उसकी पत्नी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment