हेरोइन की बड़ी खेप के साथ 2 पाकिस्तानी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से करते थे ड्रग्स की तस्करी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    हेरोइन की बड़ी खेप के साथ 2 पाकिस्तानी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से करते थे ड्रग्स की तस्करी

     फिरोजपुर- सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बॉर्डर से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

    इस संबंध में पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. ने जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया कि सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक खुफिया अभियान चलाया. इस संयुक्त अभियान के दौरान हेरोइन के 26 पैकेट (29.26 किलोग्राम) जब्त किए गए और 2 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों के साथ फायरिंग में 1 पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हो गया है।

    बताया जाता है कि सतलुज नदी में आई बाढ़ का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर देर रात हेरोइन की बड़ी खेप भारतीय तस्करों तक पहुंचाने आए थे। गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्कर फिरोजपुर सीमा के रास्ते हेरोइन की बड़ी खेप भारतीय तस्करों तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

    2 Pakistani drug smugglers arrested with a large consignment of heroin, used to smuggle drugs across the border


    No comments:

    Post a Comment