हिमाचल के मुख्य मंत्री सुक्खू ने लहराया तिरंगा, बारिश के कारण हुए नुकसान पर कही यह बात - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 15, 2023

    हिमाचल के मुख्य मंत्री सुक्खू ने लहराया तिरंगा, बारिश के कारण हुए नुकसान पर कही यह बात

     शिमला - आज पूरे भारत देश में हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी तरह हिमाचल की राजधानी शिमला में भी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

    इस मौके मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रिज पर परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया।

    इस दौरान रिज पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आपदा से पहाड़ टूट पड़ा है। मन दुखी है। कई लोगों ने अपनों को खोया है। 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जख्म पैसे से नही भरे जा सकते। मगर, सरकार एक एक पैसा एकत्रित कर लोगों को राहत देगी।

    केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किश्त का इंतज़ार है। उम्मीद है सरकार जल्द ये जारी करेगी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि 15000 से बढ़ाकर 25000 तथा स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को मिलने वाली राशि 15,000 से 20,000 करने का की घोषणा की।

    स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन में भी 50 फीसदी बढ़ौतरी की घोषणा की। शहीदों को अब 20 लाख की जगह 30 लाख दिए जाएंगे। मनरेगा की दिहाड़ी 224 से 240 रुपए तथा ट्राइबल एरिया में इसे 280 से 294 करने की बात कही। उन्होंने इंदिरा गांधी शिशु मातृ योजना की शुरुआत तथा इसके लिए 50 करोड़ के बजट का प्रावधान करने की ऐलान किया।

    Himachal Chief Minister Sukhu hoisted the tricolor, said this on the damage caused by rain




    No comments:

    Post a Comment