BREAKING NEWS- बरनाला में डबल मर्डर, 1 गंभीर रूप से घायल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 16, 2023

    BREAKING NEWS- बरनाला में डबल मर्डर, 1 गंभीर रूप से घायल

     ABD NEWS-बरनाला जिले में बड़ी वारदात हुई है, जहां 2 महिलाओं की हत्या की बात सामने आई है. यह घटना गांव सेखा में हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक शख्स घायल भी हुआ है।

      जानकारी के मुताबिक, बरनाला जिले के गांव सेखा में बीती रात मां-बेटी की हत्या कर दी गई है, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। गंभीर हालत में दामाद को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया है। हरबंस कौर पत्नी चेतन सिंह निवासी सेखा की हत्या कर दी गई है जबकि राजदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया है।

    साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया है, जो हर पहलू से जांच कर रही है. प्रशिक्षु पीपीएस सदर थाना प्रभारी करण शर्मा ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हमला बेहद धारदार हथियारों से योजनाबद्ध तरीके से किया गया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला हरबंस कौर अपनी बेटी परमजीत कौर और पति राजदीप सिंह के साथ सेखा स्थित मकान में रहती थी। उन्होंने राजदीप सिंह को अपना दामाद बनाकर रखा था. वहीं, पड़ोसियों ने खून से लथपथ तीनों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

    डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजदीप सिंह को लुधियाना रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    double murder in barnala, seriously injured



    No comments:

    Post a Comment