लुधियाना के 20 गांवों में तेंदुए का खौफ, रात में ग्रामीण पहरा देने को मजबूर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    लुधियाना के 20 गांवों में तेंदुए का खौफ, रात में ग्रामीण पहरा देने को मजबूर


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज लुधियाना : साहनेवाल के अंतर्गत मत्तेवाड़ा के जंगल के आसपास करीब 20 गांवों में इस समय एक तेंदुए का खौफ है। गांव गढ़ी फाजल में उक्त तेंदुए ने एक पालतू बछड़ी व एक बकरी को खा लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के कारण वे दिन समय गर्मी में भी बच्चों को अपने कमरों से बाहर नहीं निकलने देते हैं। रात में ग्रामीण इकट्ठा होकर पहरा देते हैं, ताकि तेंदुआ आबादी क्षेत्र में न आ सके। वे खेतों में काम करने भी नहीं जा रहे हैं। पूर्व मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों गांव गढ़ी फाजल पहुंचे। उन्होंने मांग की की प्रशासन इसे तुरंत पकड़े। वन विभाग के रेंज अधिकारी प्रितपाल सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया है।



    No comments:

    Post a Comment