केशव,ब्यूरो सैंज(कुल्लू)
(अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
उपमंडल सैंज की ग्राम पंचायत कनौन के कछैणी में देवी महामाई के मंदिर में भगवती के नए रथ की प्रतिष्ठा में देवता ब्रह्मा सहित हजारों श्रद्धालुओं ने पधार कर भगवती का आशीर्वाद लिया |देवता ब्रह्मा के कारदार भीमी राम ,देवी के गुर झाबे राम और रोशन लाल ने बताया कि देवी भगवती के आदेशानुसार देवी को नए सोने के आभूषण ,मुहरे व छत्र तैयार किया गया | इसके बाद देवी सोने के नए रथ में विराजमान हुई | इस समारोह में देव कार्य का भी निर्वाह किया गया |रविवार को हुए इस प्रतिष्ठा समारोह में उपमंडल सैंज के धाहुगी, तांदी, कोटला, पल्दी व बंजार उपमंडल के देव हारियानों सहित प्रदेश कांग्रेस के सचिव आदित्य विक्रम सिंह , बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर , पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह और कई नेताओं ने भाग लिया तथा आशीर्वाद के पश्चात प्रतिभोज का भी आनंद लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.