Tuesday, February 2, 2021
Home
Unlabelled
हिमाचल किसान सभा इकाई निरमंड के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया एक बैठक का आयोजन
हिमाचल किसान सभा इकाई निरमंड के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया एक बैठक का आयोजन
हिमाचल किसान सभा इकाई निरमंड के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया | इस बैठक में किसानों ,बागवानों , मजदूरों और जनमानस की जुड़ी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई | चाहे समस्या मनरेगा की हो, दूध के उचित दाम न मिलने की हो, किसान विरोधी कृषि कानून की हो, बिजली की हो या फिर सड़क और पानी की हो | इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि किसान सभा किसान विरोधी नीतियों और जनमानस से जुड़ी समस्याओं को लेकर 6 फरवरी को विरोध प्रदर्शन करेगी |
इस बैठक में हिमाचल किसान सभा जिला महासचिव देवकीनंद, विकासखंड निरमंड किसान सभा महासचिव दयाल ,जगदीश, रंजीत ,दुर्गा सिंह, मीनाक्षी, बुद्धा देवी ,अनारकली, मनोरमा देवी ,करीना, नरोत्तम ठाकुर ,हुकम राम, राजाराम ,शालिग राम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment